रायपुर: चँवली बांध में पेयजल के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी बचा है, नहीं आएगी पेयजल की किल्लत
चँवली बांध में इस वर्ष सिंचाई का कार्य पूरा होने के बाद बड़ी मात्रा में पानी शेष बचा है।जिससे क्षेत्र के लोगों को गर्मी के सीजन में पेयजल की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा।जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता सुनील वर्मा ने बताया है कि बांध का जलस्तर गुरुवार शाम 5 बजे 352.20 आरएल मीटर पर है,जो गत वर्ष की तुलना में लगभग 1 मीटर ज्यादा है।