कांके: सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में ऑटो चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Aug 25, 2025 सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से ऑटो चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। सोमवार दोपहर करीब दो बजे प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध तकनिकी साक्ष्य एकत्रित करते हुए मामले का उद्भेदन किया गया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम निरजन कुमार साव और अनिल कुमार उर्फ बाला बताया जा रहा है।