कांके: झारखंड विधानसभा में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम से नगड़ी की जमीन आदिवासियों को लौटाने की मांग की
Kanke, Ranchi | Aug 25, 2025 झारखंड विधानसभा में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार दोपहर करीब 12 बजे सीएम हेमंत सोरेन से मांग किया कि नगड़ी की जमीन आदिवासियों को लौटाई जाए। इन्होंने कहा कि 2012 से पहले जैसी मालगुजारी की रसीद कटती थी वैसे ही कटे। उन्होंने कहा कि सरकार घोषणा करे कि नगड़ी की जमीन रैयतों से नहीं छीनी जाएगी, उनका रसीद कटेगा और वे वहां अपनी खेती-बाड़ी जारी रख सके