कांके: झारखंड विधानसभा के बाहर सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले को लेकर भाजपा विधायकों का प्रदर्शन
Kanke, Ranchi | Aug 25, 2025 झारखंड विधानसभा के बाहर सोमवार सुबह करीब 11 बजे बीजेपी विधायकों ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले में प्रदर्शन किया। इस दौरान बीजेपी विधायकों ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले की CBI जांच की मांग की। इस मौके पर बीजेपी विधायकों ने हाथों में तख्तियां लेकर झारखंड विधानसभा पहुंचे थे।