लोडर में बाइक की टक्कर के बाद चालक समेत दो को पीटा
कौशाम्बी। पिपरी थाना क्षेत्र के मखऊपुर गांव में सोमवार शाम बाइक की टक्कर के बाद लोडर चालक और उसके साथी की युवकों ने जमकर पिटाई कर दी। घटना में अरविंद कुमार पुत्र परमेश निवासी छोटा लालापुर को गंभीर चोटें आईं।
बताया गया कि युवक तिल्हापुर मोड़ से लोडर छोटा हाथी में सामान लेकर आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से बाइक ने लोडर में टक्कर मार दी। आरोप है कि बाइक सवार युवकों ने चालक को रोककर मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे अरविंद को भी पीट दिया गया। पीड़ित ने पुरानी रंजिश में मखऊपुर गांव के युवकों पर मारपीट का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी चायल में भर्ती कराया।
#कौशाम्बी #पिपरी #मखऊपुर #तिल्हापुर #मारपीट लोडर चायल पुलिस_जांच
Manjhanpur, Kaushambi | Sep 14, 2026