हज़ारीबाग: हज़ारीबाग़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डॉक्टर के साथ मारपीट,पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में
कोलकाता महिला डॉक्टर केस के बाद हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सभी डॉक्टर,इंटर्न और स्टूडेंट धरने पर बैठ हुए हैं । इसी दौरान यहाँ के अस्पताल में एक मरीज़ के मृत्यु के बाद लोगो ने डॉक्टर के साथ धक्का मुक्की और मारपीट कर दी । इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर डॉक्टर से मारपीट करने वाले को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है ।