हज़ारीबाग: दारू महेशरा में गुमशुदा महिला का शव कुएं से किया गया बरामद, यूडी का केस हुआ दर्ज
हजारीबाग दारू थाना क्षेत्र के महेशरा से गुमशुदा महिला का शव कुएं से बरामद किया गया है। मृतका की पहचान कोय गांव महेशरा निवासी सुमन शर्मा पति अवध कुमार राणा के रूप में हुई है। मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवा दिया। इस संबंध में पुलिस ने यूडी केस संख्या 5/24 दर्ज किया है।