हज़ारीबाग: शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीज की इलाज के दौरान हुई मौत, डॉक्टर और परिजनों के बीच हुई मारपीट
हजारीबाग सदर थाना क्षेत्र स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाजरत मरीज की मौत शुक्रवार को हो गई। मृतक के परिजनों ने हॉस्पिटल प्रबंधन और चिकत्सको पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। इसके बाद मृतक के परिजन और चिकित्सकों के बीच मारपीट हुई। घटना की सूचना मिलते ही सदर पुलिस पहुंचकर मृतक की ओर से आए तीन लोगो को हवालात में बंद कर दिया।