हज़ारीबाग: प्राचीन शिव मंदिर मंडई खुर्द में रुद्राभिषेक अखंड कीर्तन एवं हवन पूजन कार्यक्रम का आयोजन।
हजारीबाग सदर प्रखंड अंतर्गत मंडई खुर्द पंचायत में धूमधाम से आज से प्राचीन शिव मंदिर में रुद्राभिषेक अखंड कीर्तन एवं हवन पूजन का कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। जिसमें 16 अगस्त को सुबह 7:00 बजे से रुद्राभिषेक का कार्यक्रम किया जा रहा है। इसके साथ 17 अगस्त को अखंड हरी कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। 18 अगस्त को हवन सा समापन कार्यक्रम किया जायेगा।