ब्यावरा: पापकुंश एकादशी के मौके पर ब्यावरा में निकाली गई श्याम निशान यात्रा
Biaora, Rajgarh | Oct 22, 2026 पापकुंश एकादशी के मौके पर ब्यावरा शहर में गुरुवार को सुबह 8:00 बजे करीब काली माता मंदिर पिंजरा गली से श्याम निशान यात्रा निकाली गई। जो शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए ब्यावरा शहर के खाटू श्याम मंदिर पहुंची जहां श्याम प्रेमियों ने बाबा श्याम को निशान अर्पित किए। इस दौरान बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी मौजूद रहे।