भादरा: अवैध देशी शराब के 52 पव्वे बरामद, आरोपित मौके से फरार
भादरा. भादरा पुलिस थाना की ओर से रविवार रात्रि को गश्त के दौरान हिसार बाईपास के निकट खाली प्लाट में अवैध शराब बिक्री की सूचना मिलने पर पुलिस टीम के पहूंचने पर एक व्यक्ति शराब से भरा कट्टा छोडक़र भाग निकला। भागते हुए व्यक्ति की पहचान साहिल पुत्र नाजिम अली तेली निवासी वार्ड न. 24 भादरा के रूप में हुई। जिसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।