परबतसर: परबतसर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाया धरपकड़ अभियान, 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर परबतसर पुलिस में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया एवं 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न मामलों में परमाराम, उगमराज, छोटू राम,प्रकाश नाथ एवं मंगलनाथ को गिरफ्तार किया। पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया। थाना अधिकारी ने कहा कि आगे भी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।