कनवास: मोरू कला में मुख्यमंत्री ने आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया, 186 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया
Kanwas, Kota | Jan 3, 2025 कनवास क्षेत्र में मोरू कला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार करीब 10 बजे मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया जो शाम 5 बजे तक चला। इस दौरान शिविर में 186 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परिक्षण किया गया। जिसमे 30 वर्ष से अधिक उम्र के 50 महिला-पुरुष का ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर की जांच की गई।