कनवास: अरलाई गांव में चल रही भागवत कथा में मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
Kanwas, Kota | Dec 30, 2024 अरलाई गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का सोमवार दोपहर 3 बजे जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान व्यासपीठ अर्जुन कान्त शास्त्री के सानिध्य में भगवान श्री कृष्ण की जन्म की कथा का जीवंत प्रस्तुतीकरण पात्रों के साथ किया गया। जिसका श्रद्धालु व भक्तों, दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया। वसुदेव के पात्र ने पीत वस्त्र धारण किया।