कनवास: अहीर समाज का तृतीय शैक्षणिक सेमिनार निमोदा में संपन्न, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य जानकारियां दी गईं
Kanwas, Kota | Dec 31, 2024 मुल्की पंचायत यदुवंशी अहीर समाज के तत्वावधान में शैक्षणिक सेमिनार का आयोजन मंगलवार शाम करीब 4 बजे निमोदा सभा भवन में आयोजित किया गया। शिक्षा समिति अध्यक्ष संजयकुमार अहीर ने बताया कि सेमिनार में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, व्यवसाय एवं पशुपालन से संबंधी जानकारी विशेषज्ञों द्वारा दी गई।