कनवास: दरा की नाल में दो ट्रकों के खराब होने से लगा भारी जाम, 8.5 घंटे से रेंग-रेंग कर चल रहे वाहन
Kanwas, Kota | Jan 2, 2025 राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर मुकुंदरा जंगल में दरा की नाल में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे दो ट्रकों के सड़क पर खराब होने के कारण भारी जाम लग गया। जाम लगने से सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। पिछले साढ़े 8 घण्टे से लगे जाम में बसों के भी फंसने से यात्री परेशान हो रहे है। जिसके चलते पुलिस सुबह से देर शाम तक जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है।