स्लीमनाबाद: ग्राम पढ़रभटा में मारपीट के दौरान चली गोली, युवक घायल
रुपयों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद
स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पढ़रभटा में शनिवार रात रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कहासुनी के बाद मारपीट हुई और इसी दौरान गोली चलने की घटना सामने आई। घटना में एक युवक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए शासकीय जिला अस्पताल कटनी में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।