पिड़ावा: निपानिया में उत्पात मचाने के आरोप में एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार
पिड़ावा थाना क्षेत्र के निपानिया में उत्पात मचाने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।एएसआई मनोहर लाल ने गुरुवार शाम करीब 5 बजे बताया कि निपानिया में एक व्यक्ति लड़ाई झगड़ा कर उत्पात मचा रहा था।जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज किया। बाद में आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।