झांसी-खजुराहो फोरलेन हाईवे पर जगह-जगह सैकड़ों आवारा गाय-बैल दिन-रात हाईवे पर बैठे रहते हैं।
रात के अंधेरे में तेज रफ्तार गाड़ियों को ये दिखते नहीं हैं, जिससे रोज एक्सीडेंट हो रहे हैं। कई नौजवान अपनी जान गंवा चुके हैं, कई परिवार उजड़ गए हैं और बेजुबान गौ माता की भी दर्दनाक मौत हो रही है।
सवाल ये है कि जब सरकार इस हाईवे पर चलने वाली हर गाड़ी से हजारों रुपये का टोल टैक्स वसूल रही है, तो उस पैसे से यात्रियों की सुरक्षा और गायों की सुरक्षा क्यों नहीं की जा रही?
टोल कंपनी और NHAI सिर्फ पैसा लेना जानती है, जिम्मेदारी नहीं।
मैं प्रशासन को चेतावनी देना चाहता हूँ, जल्द से जल्द हाईवे से आवारा पशुओं को हटाकर गौशालाओं में भेजा जाए और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाए।