ऊंचाहार: ऊँचाहार क्षेत्र में बाइक रैली के माध्यम से कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जताया विरोध, कांग्रेस नेता ने की अगुवाई
नेता प्रतिपक्ष व रायबरेली के सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में राष्ट्र व्यापी वोट बचाओ, देश बचाओ आंदोलन चलाया जा रहा है, इसी क्रम में रविवार को कांग्रेस के प्रदेश सचिव व पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह की अगुवाई में बाइक रैली निकाली गई, विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों में बाइक रैली के जरिए कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ विरोध कर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।