पूरनपुर: तहसील में पतंजलि किसान सेवा समिति ने किसानों की समस्याओं को लेकर 15 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
पूरनपुर तहसील परिसर में पतंजलि किसान सेवा समिति के पदाधिकारियों ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी को संबोधित 15 सूत्रीय ज्ञापन चीनी मिल प्रबंधक को सौंपा। ज्ञापन में किसानों के हित से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें रखी गईं। किसानों का कहना है कि चीनी मिल को एक नंबर से चालू हो जानी चाहिए थी, उसके बाद भी अभी तक चीनी मिल शुरू नही की गई।