पूरनपुर: मंडी समिति में किसानों से अवैध वसूली पर हंगामा, भाकियू ने गेट बंद कर किया विरोध प्रदर्शन
पूरनपुर मंडी समिति में गुरुवार दोपहर किसानों से धान खरीद के नाम पर हो रही अवैध वसूली को लेकर भारी हंगामा खड़ा हो गया। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान कार्यकर्ताओं ने मंडी समिति के गेट को बंद करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ठेकेदारों को मंडी परिसर से बाहर निकालने की मांग करते हुए नारेबाजी की।