उधवा: बीडीओ सह सीओ ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय उत्तर पलाशगाछी का किया औचक निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश
बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी ने शुक्रवार को पूर्वाह्न करीब साढ़े 12 बजे उधवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय उत्तर पलाशगाछी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बीडीओ श्री तिवारी ने उपस्थित शिक्षकों को स्कूल रूआर कार्यक्रम के तहत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने विद्यालय में अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन करने का निर्देश दिया।