खलीलाबाद: बखिरा क्षेत्र में फसलों के अवशेष जलाने से लगी भीषण आग, भंडारी–बेलहसा सिवान में जला बांस का पेड़
बखिरा क्षेत्र के भंडारी–बेलहसा सिवान में गुरुवार को भीषण आग लग गई। किसानों द्वारा फसलों के अवशेष जलाने के दौरान आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया और आसपास के बांस के झुंड धू-धू कर जल उठे। आग की लपटों से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। प्रशासन की चेतावनी के बावजूद अवशेष जलाने का सिलसिला जारी है,