जगदलपुर: पिपलावंड में धर्मांतरित परिवारों द्वारा वन भूमि पर कब्जे पर विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष शंकर गुप्ता की प्रतिक्रिया
विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष शंकर लाल गुप्ता ने कहा कि जहां वन विभाग 1 पेड़ काटने पर कई तरह की कार्रवाई करता है वहीं पिपलावंड में 65 धर्मांतरित परिवारों ने 350 एकड़ से ज्यादा वन भूमि पर जंगल काट कब्जा कर लिया तो , वन विभाग सो रहा है। शंकर लाल गुप्ता ने आरोप लगाया कि धर्मांतरित परिवार गांव का माहौल खराब कर रहे हैं ।