शुजालपुर: छोरियां टाउनशिप: यशवंत नगर के अधूरे विकास कार्यों हेतु बंधक भूखंडों की होगी खुली नीलामी
मध्य प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) ने शुजालपुर की छोरियां टाउनशिप यशवंत नगर के अधूरे विकास कार्यों को पूरा करने के लिए बंधक रखे गए भूखंडों की खुली नीलामी करने के निर्देश दिए हैं। नीलामी से प्राप्त राशि का उपयोग सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने में किया जाएगा।समय सीमा में कार्य न करने पर होगी नीलामी।