बांका: फुटकीपुर महादलित टोला में जर्जर चौपाल से हादसे का खतरा, ग्रामीणों ने नए भवन की उठाई मांग
Banka, Banka | Jul 7, 2026 राजावर पंचायत अंतर्गत फुटकीपुर महादलित टोला में वर्षों से जर्जर हालत में पड़ा चौपाल ग्रामीणों के लिए चिंता का कारण बना हुआ है। भवन की दीवारों और छत में दरारें आने से कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती हैं। मंगलवार की सुबह 8 बजे ग्रामीणों ने बताया कि चौपाल कई वर्षों से मरम्मत के अभाव में खस्ताहाल है।