रॉबर्ट्सगंज: मिशन शक्ति (द्वितीय चरण) के तहत सोनभद्र पुलिस ने चलाया जनजागरूकता अभियान, महिला एवं साइबर सुरक्षा पर रहा विशेष फोकस
मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत रविवार दोपहर 12 बजे सोनभद्र पुलिस का जनजागरूकता अभियान चलाया गया, इस दौरान महिला एवं साइबर सुरक्षा पर विशेष फोकस रहा। जनपद सोनभद्र में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सोनभद्र पुलिस द्वारा *मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण* में व्यापक जनजागरूकता अभियान लगातार संचालित हुआ।