हसनपुर: अलविदा जुमा: मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, मुस्लिम भाईयों ने देश में अमन-शांति की दुआ मांगी
समस्तीपुर जिले के हसनपुर में रमजान के आखिरी जुमे यानी अलविदा जुमा के मौके पर मस्जिदों में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने मिलकर नमाज अदा की और अपने गुनाहों की मगफिरत के साथ देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। उलेमाओं ने कहा कि रमजान का यह आखिरी जुमा बेहद मुकद्दस होता है और इसके बाद ईद की तैयारियां तेज हो जाती हैं।