बेगूसराय: तेघरा थाना: नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला फर्जी पुलिस अधिकारी गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
तेघरा थाना अंतर्गत नौकरी देने के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी पुलिस पदाधिकारी को गिरफ्तार किया गया है. इस बात की जानकारी शनिवार की शाम 5:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में तेघरा थाना को सूचना मिली कि एक व्यक्ति वर्दी पहन कर अपने आप को पदाधिकारी कहते हुए नौकरी देने के नाम पर ठगी कर रहा है.