धौलपुर: रामबाग के पास उत्पीड़न मामले में फरार ईनामी बदमाश को किया गया गिरफ्तार
बाड़ी उपखंड की सर्किल थाना पुलिस ने धौलपुर डीएसटी टीम के सहयोग से तीन महीने से फरार चल रहे दलित उत्पीड़न मामले में एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। जिसने अन्य तीन लोगों के साथ मिलकर खुद को पुलिस बताते हुए पीड़ित की जमकर मारपीट की थी। साथ में उसके रुपए पैसे छीन लिए थे। उक्त मामला कोतवाली थाने में 15 अक्टूबर को दर्ज कराया गया था। जिसमें आरोपी की पुलिस तलाश क