धौलपुर: क्रिसमस पर चर्चों में गूंजे प्रार्थना गीत, झांकियों और रोशनी से जगमगाए चर्च
जिले में बुधवार को क्रिसमस का पर्व श्रद्धा, उल्लास और भाईचारे के साथ धूमधाम से मनाया गया। जिले के सभी प्रमुख चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में चर्चों को भव्य तरीके से सजाया गया था। पूरे जिले में क्रिसमस की चहल-पहल देखी गई, और बाजारों में रौनक रही।