धौलपुर: 3 माह पूर्व आपसी झगड़े के कारण नाराज होकर घर से गायब हुए युवक को इंदौर से पुलिस ने सकुशल दस्तयाब किया
जिला पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरडा के निर्देशन में करीब 03 महीने पहले धौलपुर शहर से गायब हुए एक युवक को इंदौर से धौलपुर पुलिस की सायबर सेल टीम ने सोमवार को सकुशल दस्तयाब किया गया था। जिसको कोतवाली थाना पुलिस के द्वारा बुधवार को परिजनों को सुपुर्द किया है। साइबर सेल प्रभारी हैड कांस्टेबल नरेंद्र सिंह ने बताया कि करीब 03 माह पूर्व 32 वर्षीय एक युवक घर से गायब हुआ