मंझनपुर: टायर एजेंसी के लिए व्यापारी ने कंपनी को ईमेल किया, साईबर ठग ने ₹6.45 लाख का ट्रांसफर करवाया, केस दर्ज
पश्चिम शरीरा के ढेरावल के रहने वाले राघवेंद्र ने एक टायर एजेंसी लेने के लिए एमआरएफ कम्पनी को ईमेल किया था।कृष्ण शुक्ला नाम के ठग ने खुद को कम्पनी मैनेजर बताते हुए उनसे 6 लाख 44 हजार 500 रुपए अपने अकाउंट में ट्रांसफर करवाया।अब उसका फोन बंद हो गया।राघवेंद्र को लगा कि उसके साथ ठगी हुई तो साईबर थाने रविवार रात पहुंचे जहां केस दर्ज कराया है।पुलिस जांच शुरू हो गई।