फरीदपुर: फरीदपुर थाना पुलिस ने 15 लीटर कच्ची शराब के साथ व्यक्ति को किया गिरफ्तार
फरीदपुर थाना पुलिस नेsspबरेली के निर्देशन पर कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर नकटिया नदी के किनारे टिल्लू के खेत के पास से झाड़ियां में से व्यक्ति को 15 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।पकड़े गए अभियुक्त ने पुलिस को पूछताछ में अपना नाम छत्रपाल पुत्र कोमल उर्फ बाबा निवासी हडोलिया थाना कैंट बताया है। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।