फरीदपुर: गोसाई गोटिया के रहने वाले व्यक्ति ने पत्नी के पहले पति पर लगाया धोखाधड़ी कर पैसे ट्रांसफर कराने का आरोप
बारादरी थाना क्षेत्र के गोसाई गोटिया के रहने वाले व्यक्ति ने शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया है। उसका आरोप है कि उसकी पत्नी के पहले पति ने धोखा धड़ी कर ऑनलाइन पैसे अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। जिसकी शिकायत उन्होंने तत्काल थाना पुलिस से की लेकिन थाना पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।