फरीदपुर: सीबीगंज थाना क्षेत्र के अटरिया की रहने वाली महिला ने ससुरालियों पर लगाया घर में घुसकर मारपीट का आरोप
अटरिया की रहने वाली महिला ने शनिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया है।उसका आरोप है कि उसके ससुरालियों ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से भी की लेकिन थाना पुलिस द्वारा मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। 7 से 8 लोगों ने मिलकर महिला के साथ मारपीट की वारदात को अंजाम दिया।