फरीदपुर: सीबीगंज थाना क्षेत्र के बिधौलिया में दबंगों ने महिला को जमकर पीटा
सीबीगंज थाना क्षेत्र के बिधौलिया में दबंगों का तांडव देखने को मिला है। 4 से 5 दबंगों द्वारा एक महिला को जमकर बेहरमी से पीटा गया है। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला ने मामले की शिकायत तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से देखते हुए घायल महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है।