फरीदपुर: इज्जत नगर थाना पुलिस ने चार गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार
इज्जत नगर थाना पुलिस ने एसएसपी के निर्देशन पर कार्रवाई करते हुए चार गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने विलयधाम पुल के पास से चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस में पकड़े गए तस्करों के पास से 25 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने पकड़े को जेल भेज दिया है और मामले में कार्यवाही शुरू कर दि है।