पूरनपुर: घुंघचाई हाइवे पर राइस मिल के पास बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल, अस्पताल में कराया भर्ती
घुंघचाई हाइवे पर स्थिति राइस मिल के पास में मंगलवार को बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार जतिंदर सिंह पुत्र दलबीर सिंह व बलराज सिंह पुत्र दलबीर सिंह निवासी सतीपुर दोनों सघे भाई घायल हो गए। वही कल्यानपुर निवासी यासीन दुसरी बाइक चालक भी घायल हो गया। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।