पूरनपुर: तहसील पूरनपुर परिसर के मेन गेट पर कर्मचारी ने लगवाया ताला, फरियादी हुए परेशान
पूरनपुर तहसील परिसर में मंगलवार समय लगभग 1ः50 पर बताया जा रहा है कि तहसीलदार न्यायालय में तैनात एक कर्मचारी ने मेन गेट पर ही ताला लगवा दिया। जिससे तहसील परिसर में एसडीएम न्यायालय में तारीख लेने वाले व अपनी दुसरी शिकायतों को लेकर पहुंचे फरियाद गेट पर मायूस होकर बापस लौट गए। कर्मचारी की इस हरकत के बारे में उच्च अधिकारियों को जानकारी भी नहीं थी।