बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप ने अपनी होने वाली पत्नी अनुष्का के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। अनुष्का ने भी तस्वीर साझा करते हुए मनीष को अपना हमसफर बताया। मनीष ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “हमसफर का साथ मिला है, अब ज़िंदगी का हर सफ़र खूबसूरत होगा। एक नई शुरुआत, नए सपनों के साथ!” उनकी पोस्ट के बाद फैंस उन्हें नई जिंदगी की शुरुआत के लिए बधाई दे रहे हैं। हालांकि, शादी की तारीख और समारोह से जुड़ी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
#ManishKashyap #WeddingNews