महसी: गुजराती पुरवा के पास सरयू नदी से बालू खनन का कारोबार जारी, प्रशासन अनजान
खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत गुजराती पुरवा के पास बह रही सरयू नदी की कछार से बालू खनन का मामला रविवार दोपहर करीब तीन बजे सामने आया है। ट्रैक्टर चालक ने खुद कुबूल की है कि बिना परमिशन बालू खनन करते हैं। हालांकि इस पूरे मामले में प्रशासन अनजान बना हुआ है। जानकारी के लिए क्षेत्रीय लेखपाल कुलदीप कुमार को दो बार फोन किया गया लेकिन फोन नहीं उठा।।