हमीरपुर: मौदहा नगर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हालत बिगड़ने के बाद सदर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई मौत
मौदहा नगर में घर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हालत बिगड़ने के बाद सदर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। इस घटना से मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया।नगर के रामनगर निवासी रेनू 30 वर्ष पत्नी कुलदीप सोनी की रविवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक हालत बिगड़ने के बाद उसके परिजनों ने उसे गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती किया।