सदर: वाराणसी नगर निगम मुख्यालय पर फेरी पटरी व्यवसायियों ने किया प्रदर्शन, उत्पीड़न रोकने की उठाई मांग
नगर निगम मुख्यालय पर मंगलवार को राष्ट्रीय फेरी पटरी ठेला व्यवसायी महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक निगम के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने पथ विक्रेताओं के अधिकारों और उनके साथ हो रही कथित पुलिस कार्रवाई पर गंभीर चिंता जताई।