नवाबगंज: गेन्दौरा गांव में रास्ते पर जल जमाव, ग्रामीणों को हो रही भारी परेशानी, सफाई न होने से आक्रोश
बाराबंकी के मसौली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गेन्दौरा में जल निकासी की बदहाल व्यवस्था ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। हल्की बारिश में ही गांव के बीच रास्ते पर पानी भर जाता है, जिससे लोगों का पैदल निकलना तक मुश्किल हो गया है।कई हिस्सों में कीचड़ और गंदा पानी जमा होने से ग्रामीणों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।