बीसलपुर: ग्राम मंडरा सुमन के पास मनाली से सवारी लेकर नेपाल जा रही मिनी बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, 9 लोग हुए घायल
बीसलपुर-बरेली मार्ग पर रविवार सुबह मनाली से सवारी लेकर नेपाल जा रही मिनी बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें बस में सवार 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में लगभग डेढ़ दर्जन सवारियाँ बैठी हुई थी। चार लोगों को गम्भीर हालत में ज़िला अस्पताल रेफर किया गया है।