बीसलपुर: दहशत फैलाकर अवैध वसूली करने वाले गिरोह के चार युवकों को बीसलपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में किया निरूद्ध
होली से पहले क्षेत्र में दहशत फैलाकर अवैध वसूली करने वाले गिरोह के चार युवकों को गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध किया गया है। बीसलपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशोक पाल ने कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिमरा अकबर गंज निवासी गेम लीडर मनोज कुमार, संजीव कुमार, प्रवीण कुमार व ग्राम चंदपुरा निवासी राजवीर पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।