बीसलपुर: न्यायालय के आदेश पर महिला की तहरीर पर बरखेड़ा पुलिस ने छेड़छाड़ व अन्य कई धाराओं में मुकदमा किया दर्ज
बरखेड़ा थाने में दर्ज मुकदमे में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने छेड़छाड़ और धमकाने की धाराओं में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित महिला ने बताया कि गांव का रहने वाला कमलेश आए दिन उससे अश्लील हरकतें करता था। 9 अक्टूबर 2023 की सुबह वह घर पर अकेली थी, तभी आरोपी घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा।