बीसलपुर: मजदूरी करने गए युवक की पत्नी को बहला फुसलाकर भगा ले गया युवक सात लोगों पर दर्ज किया दियोरिया कलां पुलिस ने मुकदमा
दियोरिया कलां पुलिस ने दर्ज मुकदमे में एक ग्राम निवासी ने कहा कि 6 मार्च को गांव का सुमन कुमार उसकी पत्नी को बहला फुसला कर भगा ले गया। उसकी पत्नी अपने साथ घर में रखे जेवर व 50000 रुपए भी लेकर गई।इसके बाद जब वह 7 मार्च को वापस आया। तो उसने सुमन कुमार के परिजनों से शिकायत की तो सुमन कुमार के परिजनों ने गाली गलौज कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।